उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एमएलसी मुकेश शर्मा ने विधान परिषद सदन में रखी हृदय रोग सेंटर विस्तार की मांग

लखनऊ : सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा विधानभवन में चल रहे विधान परिषद् के शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही में सम्मिलित और हृदय रोग की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए उपचार सुविधाओं के अन्य केंद्र बनाए जाने के विषय को सदन के पटल पर रखा।

एमएलसी मुकेश शर्मा ने सदन में हृदय रोग सेंटर विस्तार की मांग को रखा। उन्होंने कहा कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों से हृदय रोग की 24×7 आपातकालीन व आईसीसीयू सेवाएं केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी सेंटर में उपलब्ध हैं। यह हृदय रोग सेंटर उ० प्र० के सबसे बेहतर सेंटर में है जहां हृदय रोग की आपातकालीन सेवाएं व उच्चकोटि की हृदय रोग की सभी आधुनिक उन्नत सेवाएं उपलब्ध है।

लखनऊ में पिछले चार दशकों में लगभग 30 लाख आबादी बढ़ चुकी है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ट्रांसगोमती में राम मनोहर लोहिया अस्पताल या अन्य किसी अस्पताल में एक हृदय रोग का उच्चकोटि की आपातकालीन व अत्याधुनिक सेंटर बनाये जाने की आवश्यकता है जहां पर 24 घंटे आपातकालीन इलाज, एंजियोग्राफी और एनजीओप्लास्टी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। जिससे लखनऊवासीओं को और बेहतर इलाज मिल सके।

Related Articles

Back to top button