उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र उनकी प्रशासनिक एवं राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रमाण : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली  : सांसद बाँसुरी स्वराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री  आतिशी मार्लेना द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र उनकी प्रशासनिक एवं राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रमाण है।

दिल्ली के लोग ईमानदारी और जवाबदेही के हकदार हैं, न कि ध्यान भटकाने वाले आरोपों और दोषारोपण की राजनीति के। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्य मंत्री अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए नागरिकों को ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर गुमराह कर रही हैं।

दिल्ली में किसी भी रोहिंग्या अवैध प्रवासी को ईडब्ल्यूएस मकान आवंटित नहीं किया गया है। गृह मंत्रालय ने 17 अगस्त 2022 की अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इस मुद्दे को स्पष्ट कर दिया है।

यदि मुख्यमंत्री के रूप में सुश्री मार्लेना इन तथ्यों से अनजान हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। और यदि वह इन तथ्यों को जानती हैं, तो मैं अपील करती हूं की गलत जानकारी फैलाना और विभाजन पैदा करना बंद करें।

हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने रोहिंग्याओं के बसने में मदद की है— उन्हें पानी, बिजली और यहां तक कि ₹10,000 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की है।

सुश्री स्वराज ने कहा है की मुख्यमंत्री समझ लें की दिल्ली के लोग समझदार हैं और सब कुछ देख रहे हैं। वे इन प्रयासों को अच्छी तरह समझते हैं, जो असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किए जा रहे हैं—चाहे वह सरकार की विफलताएं हों, घोटाले हों, चरमराता बुनियादी ढांचा हो, या उनकी रोजमर्रा की परेशानियां।

उन्होने कहा है की दिल्ली की प्रगति और सद्भाव के लिए, मैं मुख्य अनुरोध करती हूं कि रोहिंग्याओं को दी जा रही सभी तरह की सहायता तुरंत बंद करें और दिल्ली के नागरिकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करें। दिल्ली को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो उनकी भलाई को राजनीति से ऊपर रखे।

 

Related Articles

Back to top button