अरविंद केजरीवाल का दावा की उनके पास विकास, विज़न और टीम हैं पूरी तरह हास्यास्पद है : वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
अरविंद केजरीवाल का दावा की उनके पास विकास, विज़न और टीम हैं पूरी तरह हास्यास्पद है।
विगत दस साल में केजरीवाल के ओछे विज़न एवं उनकी घटिया टीम के कुविकास ने दिल्ली को विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बना दिया है और यमुना नदी कम नाला अधिक लगती है।
शायद यह केजरीवाल के गज़ब टीम वर्क विज़न का परिणाम है की 10 वर्ष की पुरानी बातें तो छोडिए इसी वर्ष मानसून में दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव एवं बिजली करंट लगने से 62 से अधिक निर्दोष जानें चली गईं।
विज़न इतना दूरंदाज की केजरीवाल का शीशमहल बंगला निर्माण एवं शराब घोटाले का भ्रष्टाचार आज उनकी पार्टी एवं सरकार की पहचान बनाई गये हैं।
केजरीवाल एवं उनकी टीम का विज़न तो इतना गज़ब है की दिल्ली में क्लास रूम निर्माण घोटाला एवं बिना ओप्रेशन थियेटर एवं मेडिकल स्टाफ की भर्ती के अस्पताल की बिल्डिंगों का निर्माण घोटाला कर डाला।
यह शांनदार विज़न है की 2014-15 में लगभग 500 करोड़ प्रति वर्ष का लाभांश देने वाला दिल्ली जलबोर्ड आज 70 हजार करोड़ के घाटे में है तो वहीं सरकार एवं निजी पावर कम्पनियां दिल्ली वालों को महंगे बिजली बिलों के झटके लगा रहे हैं।
यह पढ़ी लिखी टीम के विज़न का कमाल है की 10 साल में ना नये स्कूल खुले ना कॉलेज खुला, चालू स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स पढ़ाने की व्यवस्था नही है और सरकारी कॉलेजों में शिक्षक वेतन संकट के चलते साल में 8 माह हड़ताल रहती है।
यह केजरीवाल के शिक्षत विज़न का कमाल है की जिस दिल्ली को 11 हजार वाली सार्वजनिक बस सेवा चाहिए वहां 5 हजार बसें चलती हैं उनमे से 3000 सी.एन.जी. बसें अपना 10 साल का जीवन कब का जी चुकीं और आज कंडम हाल में चल रही हैं।
यह केजरीवाल का गज़ब का विज़न है की दिल्ली की सड़कें 1990 के दशक की बिहार की सड़कों से भी बदहाल हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा की यह केजरीवाल का भ्रष्ट विज़न एवं टीम वर्क है की दिल्ली जल एवं वायु प्रदूषण, सड़कों – सीवर की बदहाली, चरमराई ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ एवं शिक्षा व्यवस्था का मॉडल बन गई है और इस टीम वर्क की सबसे बड़ी उपलब्धि है शीशमहल एवं शराब घोटाले जैसे भ्रष्टाचार ।