सामूहिक सुन्दर कांड पाठ कर मनाया गया नोएडा विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन
लखनऊ : भाजपा महानगर युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह के जन्म दिन के अवसर पर हनुमान सेतु मन्दिर पर सामूहिक सुन्दर कांड पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।
सुन्दर कांड के बाद आरती के समय लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व विधानसभा विधायक ओपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, नानक चन्द लखवानी, रजनीश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने श्री राम दरबार की आरती की।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्री हनुमान जी के चरणों में नोएडा विधायक पंकज सिंह के लिए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, विजय भुर्जी, अभिषेक खरे, विनायक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, उपस्थित रहें।