समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं मार्गदर्शक, देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के 85वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही जिला कार्यालय पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नेताजी के साथ संघर्ष करने वाले तमाम समाजवादी नेता मौजूद रहे और साथ ही सैकड़ों महिलाओं को साड़ियां वितरित की गयीं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाॅंव में हुआ था, उनके पिता एक किसान थे। एक साधारण किसान परिवार मे जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनैतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1996 में नेता जी ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गये और साथ ही देश के रक्षा मंत्री भी रहे। हम सभी को नेताजी के सपनों को पूरा करना होगा। जयंती कार्यक्रम में आयी हुयी महिलाओं को साड़ी वितरित की गयी।
इस अवसर पर विधायक एवं प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, पूर्व सदस्य विधान परिषद रामवृक्ष यादव, राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री इंसराम अली, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, गोमती यादव, प्रदेश सचिव रामगोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, अशोक यादव, प्रवक्ता नाहिद लारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, ब्लाक प्रमुख ऊषा सेन, प्रदेश सचिव दिनेष सिंह, विजय सिंह यादव, रामसागर यादव, राशिद अली, रामगोपाल यादव, वीर बहादुर सिंह, अकरम ‘बब्लू’, वसी अहमद खान, रामलखन चौरसिया, अनिल सिंह बीरू, जिला उपाध्यक्ष/जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह, जिला उपाध्यक्ष जमालुद्दीन बेग ‘कल्लू’, बचान सिंह यादव, इब्राहीम मंसूरी, अनिल पासी, महेश सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव चन्द्र प्रकाश यादव, प्रदेश सचिव महिला सभा सुहागवती, जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्या, जिला सचिव दिलीप चन्द्र यादव, रामकिशोर ‘जग्गी’, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, हरिपाल यादव, अवधेश मास्टर, रामसमुझ रावत, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार ‘गुड्डू’, पन्ना लाल रावत, गोविन्द यादव, प्रीती रावत, ममता यादव, लक्ष्मी यादव, सुमन यादव, ममता रावत, उमा मिश्रा, शिवम यादव ‘गोलू’, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी केे चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।