बिरजू महाराज कथक संस्थान का प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
लखनऊ : बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) द्वारा आयोजित प्रस्तुतिपरक ‘‘कथक नृत्य कार्यशाला का समापन समारोह’’ राजकीय हाईस्कूल गोसाईगंज में संपन्न हुआ.
मुख्य अथिति, डा. कुम कुम धर, अध्यक्ष (बिरजू महाराज कथक संस्थान एवं वारिष्ठ कथक नृत्यांगना) एवं डा. मिथिलेष तिवारी, उपाध्यक्ष (बिरजू महाराज कथक संस्थान) के द्वारा दीपप्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा आयोजित, 10 दिवसीय ’’प्रस्तुतिपरक‘‘ कथक नृत्य कार्यषाला में प्रषिक्षण प्राप्त छात्राओं की प्रस्तुति के अन्तर्गत ‘‘देवी स्तुति’’ एवं ‘‘षुद्ध नृत्य’’ किया गया, जिसमें तत्कार, एवं तिहाई उसके उपरान्त ‘मध्यलय’ में हस्तक, तोडे़, टुकडे़, कवित्त आादि का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यषाला में प्रषिक्षिका थीं/कु. अदिति थपलियाल एवं नृत्य कलाकार साक्षी, रितिका, पायल, महक और संध्या। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या, राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ, कुसुम वर्मा ने अतिथियों, षिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्राओं का सम्मान किया।