उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रियंका गाँधी के संसद पहुँचते ही राजनीति बदल जाएगी : शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 168 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

बैंगलूरु : वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गाँधी के जीतने के बाद संसद में संविधान की पक्षधर जनता की आवाज़ और बुलंद होगी। सामाजिक न्याय, गरीबों, कमज़ोरों और महिलाओं की सबसे सशक्त आवाज़ के सदन में पहुँचने से देश की राजनीति बदलेगी। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 168 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी 5 लाख वोटों के भारी अंतर से जीतेंगी। उनकी जीत उसी रूप में ऐतिहासिक साबित होगी जैसे 1978 में इंदिरा गाँधी जी की चिकमंगलूर उपचुनाव में जीत साबित हुई थी। तब कांग्रेस फिर से सत्ता में आई थी।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि प्रियंका गाँधी के सदन में पहुँचने के बाद महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पस्यंखक वर्गों सहित संविधान की रक्षा की आवाज़ भी बुलंद होगी। जिससे विपक्ष की राजनीति को मजबूती मिलेगी। इससे इंडिया गठबंधन भी और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रति मोदी सरकार के भेदभाव के कारण उत्तर और दक्षिण के बीच खायी बढ़ी है। ऐसे में प्रियंका गाँधी के दक्षिण भारतीय सीट से लोकसभा पहुँचने के बाद दक्षिण भारतीय लोगों का उत्तर भारतीय नेतृत्व में विश्वास बढ़ेगा। जो देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button