उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एमजी विंडसर बनी अक्टूबर में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

लखनऊ। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की गई भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी एमजी विंडसर की अक्टूबर 2024 में जबर्दस्त बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर में सीयूवी की 3116 यूनिट्स बेचीं हैं। जो अक्टूबर में कुल पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार बिक्री का लगभग 30 प्रतिशत है। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 7045 यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्थापना के बाद से अब तक का यह सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा है।

स्वच्छ भविष्य के लिए सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को लेकर कार कंपनी जितनी तेजी से फोकस कर रही है, उसके बेहतर परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इसके एनईवी पोर्टफोलियो ने मासिक आधार पर सेल्स ग्रोथ में बड़ा योगदान दिया है। अक्टूबर में, एनईवी ने जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत का योगदान दिया। यह आंकड़ा ग्राहकों के बीच कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की बढ़ती लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Back to top button