उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी टिम्बर एसोसिएशन ने डॉ. अमरजोत सिंह को गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा नाका हिंडोला के प्रबंध समिति का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई

लखनऊ । लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा नाका हिंडोला के प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हुआ जिसमें डॉ. अमरजोत सिंह को प्रबंध समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, उनके निर्वाचन पर उत्तर प्रदेश टिंबर एसोशिएशन के प्रदेश ध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर खान, विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ,उपाध्यक्ष एजाज खान उर्फ अच्चू एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल कार्यकाल की बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि डॉ अमरजोत सिंह उत्तर प्रदेश टिंबर एसोशिएशन के प्रमुख विधिक सलाहकार अधिवक्ता

हरजोत सिंह के छोटे भाई है तथा लखनऊ के प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं यहियागंज गुरूद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ गुरूमीत सिंह जी के सुपुत्र है!

Related Articles

Back to top button