उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक का प्रयागराज आगमन

स्टेशनों पर हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा, पारित किए आवश्यक निर्देश

लखनऊ : महाकुंभ 2025 के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए प्रयागराज परिक्षेत्र में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की सीमारेखा में आने वाले फाफामऊ जं एवं प्रयाग जं. स्टेशनो पर अनेक प्रकार के विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं I इन सभी कार्यों की मॉनीटरिंग स्वयं मण्डल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा द्वारा की जा रही है I इसी के तहत आज दिनांक 05 नवम्बर 2024 को मण्डल रेल प्रबंधक का अन्य अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रयागराज आगमन हुआ I

इस निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने सबसे पहले फाफामऊ जं. स्टेशन पर पहुंचकर निर्माणाधीन नये स्टेशन भवन का कार्य, नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, होल्डिंग एरिया, यात्री सुविधा संबंधी स्थानों सहित सभी विकास कार्यों को क्रमवार परखा तथा वहाँ पर उपस्थित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुम्भ के दौरान साझा रूप से कार्य करते हुए यात्री प्रबंधन की नीतियों पर वार्ता की I इसके पश्चात उनका आगमन प्रयाग जं. स्टेशन पर हुआ I वहाँ भी उन्होंने भवन निर्माण कार्य, फुट ओवर ब्रिज, होल्डिंग एरिया, मेला अवधि के दौरान स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य वैकल्पिक सुख-सुविधाओं संबंधी स्थलों एवं स्थानों का विधिवत निरीक्षण किया तथा प्लेटफॉर्म पर निर्माणाधीन कार्य और परिसर का अवलोकन करते हुए सभी को परखा तथा इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश पारित किए I

इस दौरान उन्होंने  विधायक, प्रयागराज उत्तरी क्षेत्र,  हर्षवर्धन बाजपेयी से भी भेंट की I इस भेंट में कुम्भ मेला संबंधी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया I इस निरीक्षण कार्यक्रम में मण्डल के अनेक अधिकारियों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Back to top button