मुंशी पुलिया में वाहिद बिरयानी के नये रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन
मंत्री दानिश आजाद अंसारी और मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली में फीता काटकर किया शुभारंभ

लखनऊ । अपने स्वाद और जायकों के लिए लंबे समय से मशहूर वाहिद बिरयानी के नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन मुन्शी पुलिया में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया।इस अवसर पर वाहिद बिरयानी के एम.डी. आबिद अली कुरैशी ने बताया कि लखनऊ में हमारे पुरखों ने मुगलई जायकों की शुरुआत की थी,स्वाद का यह सफर आज चौथी पीढ़ी के रूप में लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है।हमारी पांच शाखाएं वर्तमान में लखनऊ में काम कर रही हैं।अमीनाबाद, बँगला बाजार, आशियाना उनमें प्रमुख हैं।
उद्घाटन पर लोगो को 20% का डिस्काउंट भी दिया गया।
वाहिद बिरयानी के ओनर आबिद अली कुरैशी,आकिब कुरैशी,शाकिब कुरैशी अरबाज़ कुरैशी और नौशाद कुरैशी ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत किया और अपना कीमती वक्त देने के लिए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर वाहिद बिरयानी के संस्थापक वाहिद अली कुरैशी,समाजसेवी मुरलीधर आहूजा,भाजपा नेता मो शादाब,प्रदीप सिंह बब्बू,समाजसेवी मुर्तुजा अली,व्यापारी नेता संजय गुप्ता,मो अफ़ज़ल,मनीष वर्मा,आसिम मार्शल,समाजसेवी कुदरत उल्ला खान,अब्दुल वहीद,जुबेर अहमद,बदरुल हसन, धर्मेंद्र अवस्थी,तौसीफ हुसैन,एस के शुक्ला,इमरान खान,जफरुल सिद्दीकी,अफजाल सिद्दीकी,वसी अहमद सिद्दीकी,ओवैश,हाजी रहनुमा,शहाबुद्दीन,प्रशांत गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



