उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” की थीम पर आधारित ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन

लखनऊ : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आज दिनांक 28 अक्टूबर 200p९ 03 नवम्बर 2024 तक “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”(Culture of Integrity for Nation’s Prosperity)”की थीम परआधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन पूरे मंडल पर किया जा रहा है | इस सप्ताह विशेष के आयोजन के सुअवसर पर आज दिनांक 28.10.24 को मंडलीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी कामकाज तथा कार्यकलापों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार उन्मूलन, संगठन की प्रतिष्ठा एवं विकास के प्रति सचेत रहने, सावधानी बरतने तथा भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास करने की शपथ दिलाई I इसके अतिरिक्त उपस्थित जन द्वारा सदैव सतर्क रहते हुए ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस विशेष सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यकलापों के तहत प्रत्येक कार्यदिवस पर निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पैनल डिस्कशन एवं नुक्कड़ नाटक इत्यादि को आयोजित किया जाएगा I इसी क्रम में मण्डल के वाराणसी जं।(कैंट) स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी, श्री लाल जी चौधरी एवं स्टेशन निदेशक, श्री अर्पित गुप्ता द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ ‘सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’ के साथ किया गया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button