लखनऊ महानगर में नीरज सिंह बने प्रथम सक्रिय सदस्य

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ाए जाने के उपरांत अवर क्षेत्र सदस्यता सह प्रमुख नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ मध्य विधानसभा मंडल 1 में बूथ संख्या 317 और राजीव गांधी प्रथम वार्ड की बूथ संख्या 314 पर कार्यकर्ताओं के साथ वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया और प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को पार्टी सदस्य बनाया।सदस्यता अभियान जनसंपर्क के दौरान अल्पसंख्यक, अनुसूचित और अन्य समाज के लोगों से मुलाकात की ओर अभियान के संदर्भ में अवगत कराकर पार्टी सदस्य बनाया गया।
सदस्यता अभियान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा और जन सेवा व राष्ट्रीय प्रगति में भी सक्रिय सदस्यों की सहभागिता प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगी।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 15 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है जिसमें पार्टी सक्रिय सदस्य बनने के लिये एक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्य बना चुके कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य बनेंगे और संगठन पुनर्गठन में पार्टी पद पर दायित्व निर्वहन करेंगे। इसके लिए बनाए गए 50 प्राथमिक सदस्यों की सूची के साथ सक्रिय सदस्यता फॉर्म भरना होगा और नमो ऐप के माध्यम से ₹100 सक्रिय सदस्य शुल्क जमा करना होगा।
एक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है।
लखनऊ महानगर में सर्वप्रथम निर्धारित पात्रता पूरी करने के उपरांत महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नीरज सिंह को सक्रिय सदस्यता बनने की रसीद देते हुए प्रथम सक्रिय सदस्य बनाया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया की सदस्यता अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे , संजय राठौर , महानगर अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष इंदल गौतम, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष दीपू जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



