उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात 

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की । इस अहम मुलाकात में ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी की ओर से देश एवं समाज में आपसी सौहार्द, शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा देश की अखंडता एवं एकता को मजबूत करने के लिए अपने उपयोगी सुझाव एवं राय साझा की गयी।

इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव डॉ. अम्मार अनीस नगरामी ने ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसायटी का परिचय प्रस्तुत किया और इसकी स्थापना के बाद से उत्कृष्ट साहित्यिक, सामाजिक और राष्ट्रीय उपलब्धियों पर एक पुस्तिका प्रस्तुत की और मुर्शिदुल उम्मत हज़रत मौलाना राबे हसनी नदवी की किताब ‘रहबरे इंसानियत’ का अंग्रेजी अनुवाद पेश किया । जिसे उन्होंने सप्रेम स्वीकार किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति और विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो० अब्बास अली मेहदी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में लगातार तीसरी बार स्थान बनाने पर मुबारकबाद दिया ।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी की गतिविधियों की सराहना की और सोसाइटी के पदाधिकारियों को बधाई दी और इस अवसर पर अंजुमन इस्लाह उल मुस्लिमीन के सचिव सैयद अतहर नबी एडवोकेट ने भी समसामयिक परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किये । देश और समाज के वरिष्ठ पत्रकार मसूदुल हसन सीमत अहमद ओवैस नगरामी, सलमान जहांगीर नदवी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button