उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वेतन बिल पारित न किए जाने के विरोध में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता 19 अक्टूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग करेगे

लखनऊ : लेखाधिकारी द्वारा 60 स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा 35 विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल पारित न किए जाने के विरोध में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता 19 अक्टूबर, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 03 बजे प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग करेगे।

जिला संगठन के इस निर्णय से आज संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. प्रदीप कुमार, उप-शिक्षा निदेषक रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को अवगत कराया और ज्ञापन सौपा और लेखाधिकारी प्रदीप कुमार को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं महेश चन्द्र ने बताया कि शिक्षाधिकारियों ने लेखाधिकारी से वार्ता कर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित कराये जाने के लिए आश्वस्त किया।

Related Articles

Back to top button