उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कर्मचारी राज्य बीमा निगम/योजना, उत्तर प्रदेश क्षेत्र की अवसंरचना एवं इसके अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थी/श्रमिकों को दिए जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से प्रस्तुत की

लखनऊ : कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय परिषद की 82 वीं बैठक का आयोजन अनिल राजभर, मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय, उ.प्र. सरकार एवं अध्यक्ष क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सचिवालय, नवीन भवन स्थित तिलक हॉल में हुआ। जिसमे के.सी. झा, सदस्य सचिव ने प्रस्तुति के माध्यम से कर्मचारी राज्य बीमा निगम/योजना, उत्तर प्रदेश क्षेत्र की अवसंरचना एवं इसके अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थी/श्रमिकों को दिए जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से प्रस्तुत की।

बैठक में उ.प्र. में क.रा.बी. योजना के सुदृढ़ीकरण एवं योजना का सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विस्तार, बीमांकित व्यक्तियों के लंबित दावों के भुगतान के सरलीकरण/त्वरित प्रतिपूर्ति एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम/योजना द्वारा बीमितों को प्रदान किए जा रहे विभिन्न नकद हितलाभों एवं चिकित्सा हितलाभों को और अधिक बेहतर तरीके से प्रदान किए जाने पर विस्तार से चर्चा एवं संगत निर्णय लिए गए के अनुरूप नॉएडा एवं वाराणसी में नए घोषित क.रा.बी. निगम मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु स्थान प्रदत्त किए जाने पर भी चर्चा की गई।

मंत्री द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वार्ड ऑफ़ आईपी योजना जिसके द्वारा बीमित व्यक्तियों के बच्चो को क.रा.बी. निगम के मेडिकल/डेंटल/नर्सिंग कॉलेजो में दाखिले का लाभ प्राप्त हो सकता है, के साथ-साथ निगम की अन्य योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई जिससे बीमित व्यक्तियों को योजनाओं की समुचित जानकारी तथा अपेक्षित लाभ मिल सके, साथ ही मंत्री द्वारा क.रा.बी. निगम के सभी अस्पतालों/ औषधालयों के उचित रख-रखाव किये जाने पर जोर दिया गया तथाक.रा.बी. निगम के औषधालय को उचित स्थानों पर खोला/स्थान्तरित किया जाना चाहिए जिससे सभी लोगो में क.रा.बी. निगम के प्रति अच्छी छवि बन सकें। इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा बाँदा जिले के क.रा.बी. निगम के अंतर्गत क्रियान्वन के लिए उत्तर प्रदेश शासन से हर संभव मदद के लिए आस्वश्त किया गया।

बैठक में विधायक  सुरेन्द्र कुमार मैथानी, अनिल कुमार, प्रमुख सचिव (श्रम) उ.प्र. शासन एवं उपाध्यक्ष क्षेतट्रीय परिषद, डॉ विजय सिंह चौहान, सदस्य क्षेत्रीय परिषद,  अरुण कुमार अग्रवाल, नियोक्ता के अतिरिक्त प्रतिनिधि,  राधे कृष्ण त्रिपाठी,कर्मचारियों के प्रतिनिधि,  श्रीकांत अवस्थी, कर्मचारियों के प्रतिनिधि,  प्रणय सिन्हा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंचलिक बढीमा आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र),  सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना,  के.सी. झा, क्षेत्रीय निदेशक एवं सदस्य सचिव क्षेत्रीय परिषद, डॉ आकाश जायसवाल, राज्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. परमानन्द कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, क.रा.बी. नि. चिकित्सालय जाजमऊ, डॉ. कृष्ण सुधा इत्यादि लोग उपस्थित थे.

 

Related Articles

Back to top button