उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनीष सिसोदिया नौटंकी के बादशाह हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया राजनीतिक नौटंकी कर जनता को गुमराह करने के बादशाह हैं।

सिसोदिया का आरोप की भाजपा मुझे केजरीवाल से दूर करना चाहती थी हास्यास्पद है। आश्चर्य है कि जेल से छूटने के डेढ़ माह बाद उन्हे यह बताना याद आया की जब जेल मे था तो केजरीवाल से दूर करने का प्रयास किया गया था, अच्छी कहानी गढ़ी है आज उन्होने।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि शायद रामलीला नज़दीक आने लगी तो अब केजरीवाल को अपना राम बता कर लक्ष्मण बनने का सम्मान लेने का खेल खेल रहें हैं मनीष सिसोदिया।

सचदेवा ने कहा है कि हो सकता हो कभी केजरीवाल एवं सिसोदिया ने इमानदारी के लिए काम किया हो पर सत्ता मिलते ही दोनों ने दिल्ली को लूटने का काम किया है और इसी लिए आज दोनों जमानत पर हैं सत्ता के बाहर हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा सिसोदिया ने गत 2 साल में अरविंद केजरीवाल को खूब ठगा है और अब राम लक्ष्मण संवाद सुन कर दिल्ली वाले सोच रहे हैं की अपनी राजनीतिक साथी  आतिषी को सी.एम. तो बनवा ही लिया अब और केजरीवाल से क्या छीनना चाहते हैं सिसोदिया।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button