उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाइकथाॅन में इज्जतनगर मंडल के शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ मिशन के अन्तर्गत ’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक ई.एन.एच.एम. एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड संख्या 4, इज्जतनगर से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक बाइकथाॅन का आयोजन स्वच्छता जागरुकता के दृष्टि से किया गया। बाइकथाॅन में इज्जतनगर मंडल के शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर बाइकथाॅन को रवाना किया तथा स्वयं भी बाइक रैली में शामिल होकर अपनी रोयाल इन्फील्ड बाइक चलाकर काठगोदाम तक गयीं।

बाइक रैली के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने स्टेशन परिसर में मेजर आर.बी. सिंह व भारतीय खाद्य निगम के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) ने अपनी-अपनी टीम के साथ स्थानीय मोटरिस्ट तथा भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के प्रोबेजनर्स व स्कूली बच्चों के साथ श्रमदान कर लोगों के बीच स्वच्छता संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button