उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व अल्जाइमर दिवस’ के अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ । लखनऊ मंडल के रेलवे बादशाहनगर चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी की अध्यक्षता में ‘विश्व अल्जाइमर दिवस’ के अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर अयाज द्वारा ‘अल्जाइमर रोग’ के प्रति जागरूकता , लक्षण, कारण एवं बचाव तथा रोगी की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया।

अल्ज़ाइमर एक प्रोग्रेसिव न्यूरोलॉजिकल डिजीस है जो की अधेड़ उम्र में होता है, ये भूलने की सबसे बड़ी वजह है
इसके इलाज में दवाई के साथ साथ घर वालों का सहयोग, संयम, देखभाल अति आवश्यक है।सभी को यह समझना आवश्यक हो जाता है कि इस रोग का रोगी जान बूझ कर कोई बहाना, या भूलना नहीं कर रहा है।क्योंकि इस रोग में पुरानी सभी बातें याद रहती हैं परंतु तुरंत की बात भूल जाती है।

अतः यदि कोई वरिष्ठ सदस्य अचानक भूलने लगता है कि अभी तो याद था, जैसे नाम, चाभी, कोई सामान इत्यादि, तो उसे चिकित्सक के पास जांच हेतु ले जाना चाहिए जिससे पता चल सके कि Alzheimer तो नहीं हो रहा है
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों, रेल कर्मी तथा उनके परिजनों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button