उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौरी चौरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अयोध्या चक में शिवलिंग भूमि पर नगर निगम द्वारा कूड़ा -कचरा गिराए जाने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना

तहसील चौरी चौरा के नायब तहसीलदार संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन, कहा इस आशय की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जा रही है

गोरखपुर। चौरी चौरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अयोध्या चक में शिवलिंग भूमि पर नगर निगम गोरखपुर के द्वारा कचरा गिराये जाने से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

लोगों का कहना है कि अगल-बगल में नई-नई बीमारियां व प्रदूषण फैल गया है. संक्रामक बीमारी फैलने को देखते हुए तत्काल कचरे को वहां से हटाया जाए तथा नगर निगम को आदेशित किया जाए. तत्काल प्रभाव से कचरा गिराने का कार्य बंद कर दिया जाए।

यहां कूड़ा -कचरा गिराने का कार्य लगभग दो माह से किया जा रहा है तथा गंदगी फैलाई जा रही है. लोगों ने मांग की है कि गांव के आसपास में कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव अभिलंब कर दिया जाए ताकि संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका को काम किया जा सके।

नगर निगम के कचरे को सरदार नगर क्षेत्र में भूमि को चिन्हित करने वाले कचरा गिरने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष केशरी ओझा ने अयोध्या चक में 20 सितंबर 2024 से अनशन शुरू किया है. 21 सितंबर को तहसील चौरी चौरा के नायब तहसीलदार संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि इस आशय की सूचना संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button