उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गिरिजा के लाल रखियो मेरी लाज रे..”

मनौतियों के राजा, गणेशोत्सव का तीसरा दिन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 19वें श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को दिन मे अयोध्या वाराणसी के आचार्यों कौशलेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, हरिनारायण तिवारी, कमलेश तिवारी द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की श्रंखला पेश की।

संजय ने भजन “गिरिजा के लाल रखियो मेरी लाज रे….” उसके बाद पग पग पर जिसने मुझे संभाला कोई और नहीं मनोतियो के राजा…,” बाद में बिन पानी के नाव खेल रहा है वह नसीबों से ज्यादा दे रहा है…, ” उसके बाद “नारद मोह” नृत्य नाटिका कि मंचन किया गया। जिसमे दिखाया की किस प्रकार नारद जी द्वारा विष्णु भगवान को श्राप दिया। अगले क्रम मे बंगाली थीम के ऊपर मां दुर्गा का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि आज कमेटी द्वारा बप्पा को 51 किलो का फूलों से तैयार गजरा चढाया गया। उस दौरान संजय शर्मा ने गणपति बप्पा ने “आज पहरावा का गजरा…,” भजन सुनाया।

 

इसी क्रम मे उन्होंने “हो गजरौ लाया जी बप्पा जी थारो गजरो लाया जी थारो जी…” उसके बाद ” गजरौ लाया जी बप्पा जी थारो गजरो लाया जी…, उस समय कमेटी के घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, जयकरण सिंह, पार्षद रंजीत सिंह, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अतुल बंसल, अखिलेश बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम महिलाओं में संध्या बंसल, वीमी बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, नीरजा सिंह आदि लोग झूमने लगे। इससे पहले सिद्धू महाराज के निर्देशन में नृत्य कार्यक्रम हुआ। यहां भक्तों ने परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button