उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश के वित्त मंत्री से इंडियन बेवरेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना से 10 कालीमार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर इंडियन बेवरेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। भेंट के दौरान पेय पदार्थ निर्माताओं ने वित्त मंत्री से पेय पदार्थों पर लगाये जाने वाले कर आदि से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पेय निर्माता कम्पनियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

वित्त मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि पेय पदार्थ से संबंधित उद्योगों एवं पेय पदार्थों पर टैक्स आदि के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं को जीएसटी काउन्सिल के माध्यम से समुचित समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि पेय पदार्थों से जुड़े उद्योग अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान दें। राज्य सरकार आपकी सभी समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। पेय पदार्थांे पर टैक्स आदि समस्याओं का निस्तारण कराने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में इण्डियन वेवरेज एशोसियेशन के सेक्रेटरी जनरल जे.पी. मीना, निदेशक तायना मजीठिया, रेडबुल से  अमानत हिन्द, पेप्सिको से सौरभ चटर्जी, कोका कोला से रोहन मिश्रा एवं अन्य शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button