कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रभा खेतान फाउंडेशन की पुस्तक रैक का अनावरण किया

लखनऊ : अपने मधुर शब्दों के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलकाता में अपनी नई पुस्तक “ए वंडरलैंड ऑफ वर्ड्स: अराउंड द वर्ड इन 101 एसेज” को पढ़ते हुए अपनी बुद्धि और ज्ञान के साथ मधुर बातों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता में कई दिनों की भारी बारिश के बाद जब सुनहरे दिन की शुरुआत हुई, इस सुहाने मौसम में थरूर ने अपने सूक्ष्म हास्यपूर्ण अंदाज से पुस्तक प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।
इस कार्यक्रम के दौरान, 68 वर्षीय थरूर ने न्यू टाउन में स्थित ताज सिटी सेंटर में कोलकाता की सुप्रसिद्ध गैर-लाभकारी ट्रस्ट प्रभा खेतान फाउंडेशन की पुस्तक रैक का अनावरण भी किया।
इस मौके पर कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि प्रभा खेतान फाउंडेशन एक ऐसा संगठन है, जिसके साथ मैं कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूं।”उन्होंने कहा, “देशभर में पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए इस संस्था ने देशभर में काफी बेहतरीन काम किया हैं।”
बुक रैक लॉन्च पहल पर बोलते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने जिस पुस्तक रैक का अनावरण किया है, यह पुस्तक रैक, भविष्य में देश भर में उनके द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में हर होटलों, केंद्रों या संस्थानों में मौजूद होगा।”
पुस्तक का प्रकाशन एलेफ बुक कंपनी ने किया है।
पुस्तक विमोचन समारोह में उद्योगपति हर्षवर्धन नेवटिया, मल्लिका वर्मा, गौरी बसु, मनीषा जैन, अनिंदिता चटर्जी और इंद्रनील राय इसमें शामिल हुए।



