उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पारम्परिक कारीगरों के उत्थान के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन

लखनऊ : पारम्परिक कारीगरों के उत्थान के लिए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र एवं उद्यमिता विकास केंद्र की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 6 सितम्बर 2024 को ओम सरन प्राइवेट आईटीआई मटियारी चौराहा लखनऊ में मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र डालीगंज लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया , जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक योगेश शुक्ला, बीकेटी विधानसभा क्षेत्र एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री हरीश अवस्थी पार्षद एवं उद्योग विभाग की श्रीमती कंचन सुबोध संयुक्त आयुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ,  मनोज चौरसिया उपायुक्त लखनऊ एवं तनूजा प्राचार्य मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ उपस्थित रहीं ,

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक योगेश शुक्ला बी के टी विधानसभा द्वारा फीता काट कर दीप प्रज्जवलन कर किया गया , उद्घाटन अवसर पर विधायक जी द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को इस योजना की विशेषताओं के सम्बन्ध में जानकारी दी और कहा की सभी लाभार्थी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें.

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दिनाक 6 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक संचालित कार्यक्रम में 150 दर्जी , 50 लोहार , 50 हलवाई ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कराया जायगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button