उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आप” द्वारा दिल्ली नगर निगम के शिक्षक दिवस कार्यक्रम का राजनीतिकरण करना निंदनीय : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस की मर्यादा तोड़ने की कड़ी निंदा की है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि परम्परागत रूप से दिल्ली नगर निगम के शिक्षक दिवस समारोह में पदासीन शिक्षा मंत्री या फिर महापौर स्वंय या कोई बड़ी पदासीन शख्सियत मुख्य मंत्री के रूप में आते रहे हैं।

गत वर्ष 2023 में भी शिक्षा मंत्री आतिशी नगर निगम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं पर खेदपूर्ण है कि इस वर्ष महापौर ने शिक्षा दिवस कार्यक्रम का राजनीतिकरण करते हुए अपनी आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को आज दिल्ली नगर निगम के शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में 1977 से आज तक 47 वर्ष में यह पहला मौका है कि शिक्षक दिवस का इस तरह का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button