उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेयर सुषमा खर्कवाल ने झूलेलाल वाटिका गणेश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिया निर्देश

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से इस वर्ष 7 से 17 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका मे होने वाले श्री गणेश महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करने राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल आज कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याओं को दूर करने का शीघ्र निर्देश दिया। मेयर ने कार्यक्रम स्थल पर कूड़े के ढेर, गंदगी को सफाई करने निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान टॉयलेट की व्यवस्था करने आसपास की खराब सड़कों को तुरंत ठीक करने व सड़कों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटलाइटों को तुरंत ठीक करने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय से पहले समस्याएं दूर हो जानी चाहिए।


इस मौके पर संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्षद रंजीत सिंह, महामंत्री सतीश अग्रवाल, संजय सिंह गाधीं, अखिलेश बंसल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने मेयर जी से गणेशोत्सव मे आने का आग्रह भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button