उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे – रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार की रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था।

वहां से दोस्त के साथ घर लौटते समय एक दुकान पर से रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे। किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे नकुल के भाई महेंद्र भारती ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में नकुल में सबसे छोटा था। वह दो बच्चों का पिता भी था। मौत के बाद परिवारीजनों
का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही हत्या का दर्ज कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button