उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राइटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ़ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नौवीं मीट के गवाह बने साहित्यकार प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’
मुख्य अतिथि मारवाह स्टूडियो के संयोजक और संस्थान के सीईओ सन्दीप मारवाह ने प्रेम भारद्वाज को किया सम्मानित

नोयडा : राइटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ़ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, इन एसोसिएशन विद एशियन अकादमी ऑफ़ आर्ट द्वारा
9वीं राइटर्स मीट 2024, 9 अगस्त 2024 को आयोजित हुई. इस मीट में विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट वक्ता प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’ को देश के प्रतिष्ठित लेखकों और साहित्यकारों के मध्य शामिल होने का अवसर मिला.इस अवसर पर प्रेम भारद्वाज जी को सम्मानित भी किया गया.

गोष्ठी का विषय साहित्य, लेखन और चुनौतियां था जिसकी प्रस्तावना प्रेम भारद्वाज द्वारा रखी गयी. गोष्ठी 4.30 घंटे तक चली. जिसमें देश-विदेश से आए अति विशिष्ट साहित्यिक विद्वानों ने विचार रखे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाह स्टूडियो के संयोजक और संस्थान के सीईओ सन्दीप मारवाह थे. मंच का संचालन संस्थान के निदेशक सुशील भारती द्वारा किया गया.



