उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए”गणेश मार्केट आदर्श व्यापार मंडल” का किया गठन

अभिषेक राय- प्रभारी ,आशुतोष राय - चेयरमैन, अमित सिंह -अध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप सिंह- महामंत्री, अनिल मल्होत्रा- कोषाध्यक्ष चुने गए

लखनऊ : इंदिरा नगर क्षेत्र की गणेश मार्केट में व्यापारियों की एक बैठक आशा कंपलेक्स ,गणेश मार्केट इंदिरानगर में आयोजित हुई

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति में गणेश मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए “गणेश मार्केट आदर्श व्यापार मंडल” का गठन किया.

बैठक में सर्वसम्मति से अभिषेक राय को प्रभारी, आशुतोष राय को चेयरमैन , अमित सिंह को अध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप सिंह को महामंत्री, अनिल मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष चुना गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शिव मूरत वर्मा, उपाध्यक्ष के पद पर अनुज मिश्रा, वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद पर विशाल चौहान, संगठन मंत्री के पद पर आकाश बाबू सोनी को चुना गया तथा कार्यकारणी समिति के सदस्य के रूप में राजेश लोधी, आकाश वर्मा, प्रदीप चौहान ,विनोद वर्मा, डॉक्टर आरबी सिंह, देव वर्मा, मनु कुमार ,गुड्डू वर्मा ,रोहिणी श्रीवास्तव ,गीता सिंह सिम्मी कनौजिया, सुग्रीव शर्मा ,रामजस पासवान, अंसार अहमद योगेंद्र कुमार सिंह ,राहुल लोधी, राजेश लोधी, सुरेश राजपूत ,अंकुश यादव को चुना गया तथा इस अवसर पर गणेश मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी दिनेश मिश्रा एवं संजय राय को संरक्षक के रूप में चुना गया.
चुने गए सभी पदाधिकारियों को नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा माला पहनकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सदैव तत्पर है. उन्होंने कहा व्यापारियों को संगठन के रहते किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है. संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर और समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेगा. उन्होंने कहा व्यापारियों को व्यापार के साथ-साथ हर विषय और मुद्दे पर मुखर होना होगा तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होते हुए अपने आप को राजनीतिक रूप से भी मजबूत करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा.
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू संजय श्रीवास्तव प्रवीण मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे.

इस अवसर पर गणेश मार्केट आदर्श व्यापार मंडल इकाई में मनु शुक्ला विधि सलाहकार एवं नगर उपाध्यक्ष बनाए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button