विनेश फोगाट की पर आप नेता की गंदी राजनीति निंदनीय है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता से पूरा देश दुखी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें देश का नैतिक समर्थन दिया है।
श्री सचदेवा ने कहा है कि हर भारतीय के लिए अब वह एक स्वर्ण पदक विजेता हैं और पीएम ने ओलंपिक दल की नेता सुश्री पी.टी. उषा से उनके लिए हर सुविधा का उपयोग करने के लिए कहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जब पूरा देश सुश्री विनेश फोगाट के साथ खड़ा है, तो यह खेदजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य प्रवक्ता इस पर गंदी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली के लोग आप नेताओं की निंदा करते हैं जो ओलंपियन सुश्री विनेश फोगाट की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।
श्री सचदेवा ने कहा कि ओलंपियन सुश्री फोगाट की अयोग्यता पर आप नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी देखकर हैरानी होती है। हम चाहते हैं कि वे समझें कि ओलंपिक कोई राजनीतिक पार्टी नहीं चला रही है, इसलिए उन्हें इस मुद्दे पर राजनीतिक तंज नही करना चाहिए।



