उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खाटू श्याम मन्दिर हर्षोल्लास से मनाया गया श्री श्याम श्रावण तीज उत्सव

लखनऊ :  बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर मे श्री श्याम श्रावण तीज उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना किया गया।

अल्का अग्रवाल ने बताया कि देश भक्ति गीत पर बच्चो में नृत्य कर पूरा माहौल देश भक्तिमय कर दिया। सुधा गर्ग ने हाहुजी, ब्लून गेम में विनर प्रतिभागियों पुरुस्कृत किया। सोलह श्रृंगार कर महिलाओ ने कैटवॉक किया फैशन गीत पर एक एक करके महिलाओ ने मंच पर अपना जलवा बिखेरा।

बतौर मुख्य अतिथि जयलक्ष्मी शर्मा, बिंदु बोरा, सुप्रिया अवस्थी, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य मनीष सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त जय शांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त महानगर नेहा त्रिपाठी, विश्व मंगल सभा महासचिव प्रियंका शुक्ला, जीएसटी अधिकारी विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, निमिषा सोनकर उपस्थित रहे।

तीज उत्सव में देखते ही बना रहा था सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया था इस पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि समाजसेविका बिंदु बोरा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
एडीसीपी जया शांडिल्य ने महिला शक्तिकरण पर बल देते हुआ कहा महिलाए आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है ।

मन्दिर परिसर में तीस से अधिक स्टाल लगाया गया जिसमे श्रृंगार का सामान, डिजाइनर कपड़े, आर्टिफिकल ज्वैलरी, पकवान व्यंजनो का स्टाल लगाया गया था।

कार्यक्रम को भव्य बनने में अल्का अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, सुधा गर्ग, पूनम अग्रवाल, यशस्वी अग्रवाल, अक्षिता अग्रवाल कार्यक्रम में योगदान दिया रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button