उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक एवं स्थानीय व्यापारियों के मध्य बैठक का आयोजन

माल ढुलाई एवं व्यापारिक नीतियों पर हुआ मंथन

लखनऊ : उत्तर रेलवे ,लखनऊ मण्डल के मंडलीय कार्यालय के सभागार में मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा एवं स्थानीय व्यापारियों के मध्य एक बैठक का आयोजन किया गया I इस बैठक का उद्देश्य रेलवे की व्यापारिक नीतियों का अधिकाधिक प्रसार करते हुए रेलवे की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है I इस बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच सुगम और पारदर्शी व्यापारिक नीतियों के निर्माण की नई संभावनाओं पर विचार किया गया I

इस द्विपक्षीय वार्ता में समयबद्ध माल ढुलाई, लदान एवं उतरान, सामान की सुरक्षा ,सामान का समुचित रखरखाव,जल्दी खराब एवं टूट- फूट वाले सामानों को अतिरिक्त सावधानी के साथ लदान-उतरान करने सहित अनेक अन्य व्यापारिक नीतियों एवं कार्यपद्धति पर भी चर्चा की गई I

बैठक में प्रशासन एवं व्यापारियों ने अनेक ऐसे पहलुओं पर मंत्रणा की जिनके द्वारा व्यापारिक नीतियों को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके I इसके अतिरिक्त इस बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक ने स्थानीय व्यापारियों की व्यापारिक समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए इनके यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया I मण्डल रेल प्रबंधक ने रेलवे की व्यापारिक प्रणाली को रेलवे का प्रमुख स्तम्भ की संज्ञा देते हुए इस बैठक की महत्ता की चर्चा की तथा निरंतर इस प्रकार की बैठकों के आयोजन करने की अनिवार्यता पर बल दिया I

इस बैठक में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, सचिन वर्मा , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक (फ्रेट),  कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक, रजनीश कुमार श्रीवास्तव सहित मण्डल की वाणिज्य एवं परिचालन शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button