उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर जनपद में हो खेलों के लिये टीएसएच: स्वतंत्र देव सिंह

कानपुर: द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) जैसा खेलों का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में होना चाहिए। जिस प्रकार टीएसएच में प्रशिक्षण लेकर कानपुर नगर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं, वही अवसर सभी जनपदों के खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए। यह बात शनिवार को द स्पोर्ट्स हब यानि टीएसएच आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत बने टीएसएच में खिलाड़ियों को मिल रही अत्याधुनिक सुविधा के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास और खेलों के प्रति सकारात्मक सोच को भी सराहा। उन्होंने कहा कि खेल और प्रतिभावान खिलाड़ी तो बहुत हैं लेकिन मजबूत प्लेटफार्म के अभाव में उनकी प्रतिभा दबी रह जाती है। खूब काबिलियत होने के बाद भी वह निखरकर सामने नहीं आ पाते हैं।

मुख्यमंत्री की सोच का मूर्तरूप टीएसएच के रूप में सामने हैं जहां अल्प आय वर्ग के बच्चों को योग्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण देकर तराशा जाता है। इसी तरह की सुविधाएं जब प्रतिभावान बच्चों को मिल जाती हैं तभी देश की झोली में ओलंपिक का चमचमाता हुआ पदक आता है।

इस अवसर पर उपस्थित महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय को भी टीएसएच निर्माण में अपना मार्गदर्शन के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान द स्पोर्ट्स हब के सीईओ प्रणीत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button