उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण पर से 50 फीसदी की पाबंदी हटाने की मांग के समर्थन में 10 लाख हस्ताक्षर इकट्ठा करेगी

अल्पसंख्यक कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस और फिशरमैन कांग्रेस ने किया सम्मेलन

लखनऊ : जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की पाबंदी हटाने की माँग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस और फिशरमैन कांग्रेस प्रदेश भर से 10 लाख हस्ताक्षर इकट्ठा करेगा. यह अभियान मण्डल आयोग की रिपोर्ट के लागू किये जाने के वर्षगाँठ 7 अगस्त तक चलेगा. यह निर्णय आज प्रदेश कार्यालय पर छत्रपति साहू जी महाराज द्वारा 26 जुलाई 1902 में कोल्हापुर रियासत में लागू किये गए 50 प्रतिशत आरक्षण के वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय भागीदारी सम्मेलन में किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मल्लीकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने सामाजिक न्याय की जो आवाज़ बुलन्द की है उसे उत्तर प्रदेश में मजबूती से उठाया जाएगा.

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा के अंदर जो अगड़ों और पिछड़ों के नाम पर उठा पटक का नाटक हो रहा है वो सिर्फ़ पिछड़ों के कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देखने से हुई है. भाजपा को पता है कि अगर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय के एजेंडे से पिछड़े और दलित जुड़ गए तो 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा समतामूलक सामाजिक व्यवस्था की विरोधी है इसीलिए वो समाज को बाँटने का काम करती है. सिर्फ़ कांग्रेस को सत्ता में लाकर ही देश में बराबरी और समता लाई जा सकती है. आज का यह सम्मेलन इस दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

फिशरमैन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने भाजपा को पिछड़े और अति पिछड़े समाज का विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलितों के बच्चे आरक्षण से नौकरी न पा जाएं इसीलिए भाजपा नौकरी ही नहीं दे रही है. कांग्रेस इन तबकों को जोड़ने का अभियान चलायेगी.

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जातिगत जनगणना और आरक्षण पर व्यापक संघर्ष पर ज़ोर दिया.

पूर्व मन्त्री डॉ मसूद ने जातिगत उत्पीड़न के सवाल पर सभी कमज़ोर तबकों की एकता के लिए जातियों की संयुक्त बैठकें करने का सुझाव दिया.

यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने पार्टी के अंदर और बाहर सामाजिक न्याय के संघर्ष को तेज करने की बात कही.

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस कमज़ोर तबकों की एकमात्र उम्मीद है. इस उम्मीद पर खरा उतरना हम सब की ज़िम्मेदारी है.

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक शमीम खान ने पसमांदा मुसलमानों के आरक्षण की कटेगरी निर्धारित करने के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया.

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शहज़ाद आलम, प्रदेश महासचिव कुमुद् गंगवार, मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर, राजबहादुर निषाद, आर बी बौद्ध, अख्तर अनीस, प्रतिमा पाल, इसराइल गहलोत,
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील आज़मी, मसूद खान, राहुल राय प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, डॉ राजकुमार मौर्या, कैलाश चौहान, ममता राजपूत, पतरू राम विश्वकर्मा, हेमन्त प्रधान, हुमायुं बेग, वकास अंसारी, राकेश प्रजापति, अख्तर मलिक, वसी अहमद रिज़वी, शाहिद तौसीफ, विनोद पाल, मोहित पाल, मुरली मनोहर, राकेश पासवान, लव कश्यप, सत्यम सैनी,
विंसेंट जोएल, राजदेव वर्मा, मोहसिन सलीम आदि ने भी संबोधित किया. संचालन जितेंद्र पटेल ने किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button