बालिका विद्यालय में कौशल दिवस का आयोजन

लखनऊ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर बालिका विद्यालय में शिक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है ।सप्ताह के पांचवे दिन कौशल दिवस का आयोजन किया गया था।

कौशल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विविध कौशलों को विकसित करना है जिससे भविष्य में वे चाहें तो उसे अपने और अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन का माध्यम बना सकें।

रागिनी यादव द्वारा छात्राओं को संतुलित भोजन के संबंध में जानकारी दी गई और उनके निर्देशन पर छात्राओं ने विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियां तैयार की।

इसके साथ ही उनके द्वारा छात्राओं को निष्प्रयोज्य सामग्री से पेंटिंग, राखी, पोस्टकार्ड, टाई एंड डाई के माध्यम से उपयोगी और सजावटी कलात्मक सामग्री तैयार करवाई गई।
८k
छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। इसके साथ ही छात्राओं ने हेयर बैंड, बैग इत्यादि भी तैयार किए। इस कार्यक्रम के आयोजन में पूनम यादव और मंजुला यादव का सहयोग रहा।

इसके साथ ही सर्वज्ञा सागर सिंह केयर एंड शेयर गैर सरकारी संगठन की कार्यकर्ता अंजना द्वारा छात्राओं को स्किल बेस्ड एजुकेशन के अंतर्गत घरेलू उपयोग की सामग्री तैयार करना सिखाया गया.
9
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सीमा आलोक वार्ष्णेय, शालिनी श्रीवास्तव, पूनम यादव, उत्तरा सिंह, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मंजुला यादव, प्रतिभा रानी और रितु सिंह उपस्थिति रहीं। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उनके कार्य एवं उत्साह के लिए बधाई और भविष्य में और अधिक कार्य करने की प्रेरणा दी।



