उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने  62वें जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल देकर सम्मानित किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अपने 62 वें जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देने वाले और शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले सभी देशवासी और प्रदेशवासियों के साथ मुख्यमंत्री , केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद , विधायक, निकायों व पंचायतों के पदाधिकारी, शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी के सुखी जीवन एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

इस अवसर पर उन्होंने चिनहट निवासी दिव्यांगजन करन और अरफान को अपने 14 कालिदास आवास पर ट्राई साइकिल देकर तथा शाल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उन्होंने अपने आवासीय परिसर में ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर चीकू का पौधा भी रोपित किया। मंत्री जी ने जन्मदिवस के अवसर पर आवास में आने वाले सभी शुभचिंतकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और सभी की कुशलक्षेम पूछीं।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा के जन्मदिन को प्रदेश भर में बड़े सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। उनके 14 कालिदास आवास में सुबह से देर रात तक मंत्रीगण, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतकों का मिलना जारी रहा।

उनके 14 कालिदास आवास में ही शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया और सभी एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटी।

मंत्री  ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की हजारों जगहों पर लाखों मित्रों, शुभेच्छुओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button