उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नटराज नृत्य संगीत विद्यालय, जनपद लखनऊ, उ. प्र. द्वारा द्वितीय नृत्य प्रतियोगिता 2024 का भव्य आयोजन

लखनऊ : उत्तर प्रदेशः नटराज नृत्य संगीत विद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय नृत्य प्रतियोगिता 2024 का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हमीरपुर, पटना, झांसी, बनारस तथा अन्य जिलों और राज्यों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत, गायन, वादन एवं विशेष कौशल मॉडलिंग एवं मार्शल आर्टस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता रविवार, 7 जुलाई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शोध संस्थान, बुद्ध ऑडिटोरियम, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई और सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक चली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  प्रवीण गर्ग, मीडिया प्रभारी भाजपा, लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि प्रियंका अग्रवाल सचिव कळरिप्पयट्टु उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ने विजय प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। आयोजन की सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उसे विद्यार्थियों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजना से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में निखार भी आता है। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।समग्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर महेश सिंह और सचिव नितेश सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

नटराज नृत्य संगीत विद्यालय (NDMS), विभिन्न नृत्य रूपों, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार और शिक्षा के लिए समर्पित एक प्रमुख संस्थान है। अपने व्यापक पाठ्यक्रम और अनुभवी संकाय के लिए प्रसिद्ध NDMS का उद्देश्य सभी उम्र के छात्रों की कलात्मक प्रतिभा का पोषण और विकास करना है। हम इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग बालक, युवा, वरिष्ठ के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम नृत्य के विविध रूपों को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस वर्ष की प्रतियोगिता में निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए:

1. नृत्य- एकल (Solo)

लड़के लड़कियों की श्रेणी:

प्रथम स्थानः आयुषी ओझा

द्वितीय स्थानः सान्वी

तृतीय स्थानः अन्नू भारती और अंशिका विश्वकर्मा

युवा वर्गः

द्वितीय स्थानः आराध्या सिंह और ईशा प्रजापति

प्रथम स्थानः अंशिका सिंह

वरिष्ठ वर्गः

प्रथम स्थानः मुक्ताश्री सिन्हा द्वितीय स्थानः मुस्कान राजपूत

लोक नृत्यः

प्रथम स्थानः मुक्ताश्री सिन्हा

नृत्य समूह (Dual)

प्रथम स्थानः शिवांशी विश्वकर्मा और अंतरा कश्यप

द्वितीय स्थानः अंशिका सिंह और अनुज कुमार तृतीय स्थानः अमूल्य पांडे और सान्वी

नृत्य समूह (Group)

प्रथम स्थानः शिवांशी विश्वकर्मा और समूह

द्वितीय स्थानः अंशिका सिंह और समूह

3. गायन

बालक/बालिका वर्ग:

प्रथम स्थानः अनिशा अग्रवाल

वरिष्ठ वर्गः

प्रथम स्थानः महेश कुमार गुप्ता

4. वाद्य वादन

बालक/बालिका वर्ग श्रेणी:

प्रथम स्थान: विवान अग्रवाल द्वितीय स्थानः कार्तिक अग्रवाल

युवा वर्ग:

प्रथम स्थानः व्योम आहूजा द्वितीय स्थानः प्रणत जैन तृतीय स्थानः साक्षी

वरिष्ठ वर्ग:

प्रथम स्थानः विप्लव सिंह द्वितीय स्थान, अनुराग गुप्ता तृतीय स्थानः विशाखा त्रिपाठी

5. विशेष कौशत – मॉडलिंगः नटराज नृत्य संगीत विद्यालय, जनपद लखनऊ, उ. प्र. प्रथम स्थान एवं मार्शल आर्ट्स – इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स स्कूल इंडिया (आईएमएएसआई)। प्रथम स्थान

प्रतिभागियों का चयन एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें नृत्य के क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ शामिल थे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में ओवरऑल लखनऊ जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में वादन के लिए सुशांत मुखर्जी, आग्णु कांति सिन्हा, गायन के लिए डॉक्टर उत्तम मुखर्जी, डॉक्टर शिखा भदोरिया, और डांस के लिए मोहित कपूर एवं रीमा सिन्हा शामिल थे। इन सभी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

समग्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर महेश सिंह ने कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिता द्वारा बच्चों को मंच एवं अवसर प्रदान करना एक सराहनीय कदम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं उनका हुनर निखरता है। विद्यालय के निदेशक नितेश सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पांडे सहित कई विद्यालयों के प्रिंसिपल और मैनेजर आदि मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभागियों के लिए एक मंच था, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button