उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कौशल विकास व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षुओं ने दी विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति

अवनीश अवस्थी सलाहकार मुख्यमंत्री थे मुख्य अतिथि 

इटावा : कौशल विकास व्यवसायिक शिक्षा के तत्वावधान में नारायन कालेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स, आलमपुर हौज, इटावा में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों को प्राइज वितरण एवं मूमेण्टो वितरण मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया।

 

कार्यक्रम को शुभारम्भ मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी, सलाहकार, मुख्यमंत्री, उ.प्र. सरकार, इं. हरि किशोर तिवारी, चेयरमैन, नारायन ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस, संस्था के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी, डायरेक्टर डॉ. श्रेता तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा एवं योगेश दुबे, प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज बकेवर डॉ. आर.के. त्रिपाठी, रामनरेश शर्मा, विभाग संघ चालक, इटावा, डॉ. आई.के. शर्मा प्रोफेसर सैफई मेडिकल कॉलेज पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मॉ शारदा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अवनीश अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है तभी वह आत्मनिर्भर बनेंगी और अपनी आय बढ़ाने के साथ अपने परिवार का जीवन स्तर भी ऊंचा कर सकेंगी।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि प्रशिक्षण में जो लघु उद्यागों की जानकारी हासिल की और प्रशिक्षण में जो सीखा वह जीवन में उतारे इससे देश और समाज का विकास होगा।

आज स्वतंत्र भारत में पंचायती राज से लेकर प्रधानमंत्री पद पर पहुचने का अधिकार मिला और प्रत्येक क्षेत्र पर पुरूषों के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहीं है।
इं. हरि किशोर तिवारी, चेयरमैन, नारायन ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे संस्थान में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को बारीकियों से सिखाया जाता है।

कौशल विकास के साथ-साथ उनको कुकिंग, तैराकी और ब्यूटी पार्लर आदि कोर्सों को भी कराया जा रहा है। प्रशिक्षार्थियों को उनके कर्तव्यों को समझाते हुए कहा कि समस्याओं से लड़ने होने के लिए गम्भीर होना होंगा जिससे हम विकसित भारत के साथ साथ वह स्चच्छ और स्वस्थ भारत की संकल्पना को पूर्ण करें।


कार्यक्रम में विभिन्न प्रशिक्षुओं ने गायन एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम को मनाया। इस कार्यक्रम में 15 डिजायनरों ने प्रतिभाग किया।

कौशल विकास के अन्तर्गत नारायन कालेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स, इटावा में फैब्रिक पेण्ट कढ़ाई तथा फैन्सी ड्रेस जो कि कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाई गई थी उन्हीं फैन्सी ड्रेसों द्वारा रैम्प वॉक भी कराया गया और प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्राइज एवं मूमेण्टों वितरित किए गए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवल गुप्ता एवं श्रीकिसन अवस्थी एवम निधि तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर मोहिनी तिवारी, दीपाली, कीर्ति, सौरभ, सूरज, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button