हादसों को दावत दे रहे बिजली के जर्जर खम्बे
शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक बना बिजली विभाग

खजनी (गोरखपुर) । तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-3 टेकवार चौराहे पर सड़क के किनारे रामपाल गुप्ता के घर पास लोहे का जर्जर पोल जिसके नीचे का हिस्सा पूरी तरह से जंग लग कर क्षतिग्रस्त हो चुका है। पोल इस कदर जर्जर है कि तेज हवाओं के साथ बारिश होने पर आसपास के लोग भयभीत रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी लिखित और मौखिक शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई है। लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जर्जर बिजली का पोल टूट कर गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय रामपाल गुप्ता ने बताया इसकी शिकायत हमने सभासद से लेकर उच्चाधिकारियों से की है लेकिन कुछ नहीं हुआ परिवार में भय का माहौल है।
जे.ई राजेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि हमें इसकी जानकारी है, सर्वे कराया जा रहा है, हमारे कार्यक्षेत्र में लगभग 50 पाेल जर्जर हाल में हैं इनका स्टीमेट बनाकर जल्दी ही विभाग को भेजा जाएगा।



