उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पौधा रोपण किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पौधा रोपण किया और कहा कि पेड़ लगाने से जहाँ प्रकृति का संरक्षण होता है वहीं हमारी धरती माता का भी संवर्धन होता है। सभी से आग्रह है कि आप लोग भी प्रकृति की रक्षा में इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।




