उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर पुष्पांजलि अर्पित की.

दिल्ली भाजपा द्वारा इस अवसर पर डा. मुखर्जी स्मृति पार्क, दिल्ली गेट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने की।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने डा. मुखर्जी के जीवन परिचय पर आधारित मुख्य सम्बोधन रखा और कहा की उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज को समर्पित एक आदर्श जीवन था। Full Script To Follow.

सुबह से चल रही हल्की बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ीसंख्या में कार्यकर्ता एवं नेता एकत्र हुए. जिनमें प्रमुख थे प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन राणा, सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक ओमप्रकाश शर्मा एवं  विजेन्द्र गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, सक्रिय नेता और कार्यक्रम संयोजक डा. अनिल गुप्ता आदि सम्मलित हुए।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button