उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी से घर लौट रही अधिवक्ता महिला पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने घटना में नामजद अभियुक्त को अल्प समय में गिरफ्तार करने का दावा किया है।

आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के चक्रसैनपुर निवासी महिला अधिवक्ता शशि बाला एक दिन पूर्व कचहरी से अपने घर वापस लौट रही थी। तभी उसे पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने मारपीट करते हुए तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया था। गोली लगने पर घायल हो गई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें बाबूगढ़ पुलिस ने मु॰अ॰स॰208/24/धारा 352/109/324(6) 351(3)बी एस एन एवं 3(2)5 STSC एक्ट /एवं पूर्व में दर्ज मु॰अ॰स॰200/24/धारा 147/323/354ख/452/504/506/भा॰द॰वि॰3(2)5A/ SCST एक्ट मे वांछित अभियुक्त लवेश उर्फ डम डम पुत्र अशोक निवासी कस्बा बाबूगढ़ को बनखंडा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर विधिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button