उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सहित महानगर पदाधिकारीयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

लखनऊ  : भारतीय जन संघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के संयोजन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह , विधायक डॉ नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, मानसिंह, अमित टंडन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष,महान शिक्षाविद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा राष्ट्र की सुरक्षा , अखंडता, अपनी संस्कृति और अपनी परंपरा विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम किया है। देश के विभाजन के बाद जिस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई और जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर बहुसंख्यकों के साथ भेदभाव किया, उसी के बाद उन्होंने नेहरू जी के संयुक्त मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री पद को छोड़ने का कार्य किया और भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
देश की अखंडता और राष्ट्रवाद के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जो एक वैचारीक बीज का रोपण किया था आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में उसको पूरा करने का कार्य किया। आज कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के लोग संविधान के प्रति समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं परंतु हमारी सरकार ने संविधान के संरक्षण और उसको बचाने के लिए और पूरे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हो उसके लिए जो रास्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान देते हुए दिखाया था आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए हम निरंतर उस मार्ग पर आगे बढ़ेंगे ।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहे ,धारा 370 समाप्त हो इसके लिए अपने प्राणों की आहुति देने का कार्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने किया और उनकी प्रेरणा के ही बदौलत जनसंघ काल से अब तक भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के अंदर उनकी विचारधारा को जन-जन में पहुंचने का कार्य कर रही है। आज हम कह सकते हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में धारा 370 पूरी तरह से निष्प्रभावी हुई है देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर के लोगों को भी अपने अधिकार मिले हैं। जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार से दो विधान,दो प्रधान, दो निशान थे उनको पूरी तरह से समाप्त करने का कार्य माननीय मोदी जी ने किया है।
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भारत माता की आन बान शान को बरकरार रखने और जन-जन में भारतीयता की अलख जगाने का कार्य किया था। उत्तर प्रदेश के सभी लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि हम सब पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल जी के सिद्धांतों पर चलकर पूरे प्रदेश के जन-जन को जोड़ते हुए हिमालय की चट्टान की तरह देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सिविल अस्पताल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, हर शरण लाल गुप्ता, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक तोमर, अशोक तिवारी राकेश सिंह, अभिषेक खरे,सीता नेगी, मधुबाला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button