उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक का अयोध्या धाम स्टेशन पर आगमन

यार्ड की संरक्षा व्यवस्था एवं निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ एस.एम. शर्मा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहांके यार्ड की संरक्षा व्यवस्था सहित वर्तमान में चल रहे कार्यों की प्रगति को परखा।

इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक ने वर्षा ऋृतु के अन्तर्गत रेल पथ की विशेष निगरानी करने तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विषय में अपने निर्देश पारित किये l उन्होंने मानसून के समय होने वाली बरसात के पानी की निकासी को सुचारू रूप से करने हेतु तथा स्टेशन यार्ड और नालियों की साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने की बात पर विशेष बल दिया।

उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च स्थान पर रखते हुए किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी टीमों को हाई अलर्ट पर रखने की बात सम्बंधित अधिकारियों से कही एवं उनको यह सुझाव दिया कि वे सभी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से नियमित रूप से संवाद करके कर्मचारियों को सदैव सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

इसके पश्चात् उन्होंने रेल अंडर ब्रिज और रोड ओवर ब्रिज संख्या 105, 106 व 107 का निरीक्षण किया एवं चल रहे निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने की बात कही । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, अयोध्या, सचिन वर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button