उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन,नई दिल्ली, संनीति चौधुरी ने किया मण्डल कार्यालय में स्थित ’वात्सल्य’ शिशु सदन का अवलोकन

नई दिल्ली : अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय),नई दिल्ली, संनीति चौधुरी का उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कार्यालय में स्थित ’वात्सल्य’ शिशु सदन (क्रच) में आगमन हुआ I इस दौरान उन्होंने शिशु सदन में बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया एवं इनको और अधिक बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव दिए.

उन्होंने सदन के रखरखाव,स्वच्छता, खानपान की व्यवस्था एवं इसकी गुणवत्ता, बच्चों के मनोरंजन संबंधी सामान, रसोईघर, बच्चों के आराम करने का स्थान, पीने के लिए शुद्ध पानी सहित अन्य समस्त आवश्यक सुख सुविधाओं की भलीभाँति जानकारी प्राप्त की तथा इनको निरंतर बढ़ाते रहने की बात कही एवं सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्तापरक बनाने पर विशेष बल दिया I

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनको चॉकलेट दिए I मुख्यालय से अध्यक्षा, संनीति चौधुरी के लखनऊ आगमन पर महिला कल्याण संगठन ,लखनऊ की अध्यक्षा,  मोहिता गंगवार शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया I इस कार्यक्रम में सचिव मुख्यालय महिला कल्याण संगठन, प्रतिभा गुप्ता सहित लखनऊ संगठन की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button