उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सत्य क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमर नाथ सिंह ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी की सदस्यता ली

लखनऊ : लोकसभा 2024 के चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और केन्द्र सरकार में भी पार्टी की भागीदारी है इससे अन्य पार्टी के नेताओं का पार्टी की तरफ आकर्षण बढ़ा है।

इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सत्य क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमर नाथ सिंह ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

प्रदेश अध्यक्ष जी ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से बस्ती सहित पूर्वांचल के मण्डलो में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने हेतु इस समय जिला इकाई के गठन का कार्य चल रहा है और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से जिला इकाई के गठन हेतु जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 5 जुलाई 2024 को बदायूं जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें बरेली मंडल संयोजक डॉ भरत गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे ।

अमर नाथ सिंह के पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मानेन्द्र सिंह, डॉ भरत गंगवार, अवधेश सिंह, संजय सिंह पटेल, आनन्द कुमार सिंह,पूनम सिंह, ममता सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर पटेल,डिएम सिंह गहरवार, पटेल अभिषेक चौधरी,संजय कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, कुंवर अजय सिंह,अमर सिंह कटियार,डॉ राजेश वर्मा,देवेन्द्र सिंह बाल्हार, राजेश वर्मा,शिव मंगल सरोज,गोकुल प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button