उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोंडा-बुढ़वल खंड (61.72 किमी.) पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड के संरक्षा परीक्षण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता के लिए मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोंडा-बुढ़वल खंड (61.72 किमी.) पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त तीसरी रेल लाइन खण्ड के संरक्षा परीक्षण के पहले दिन  रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)  अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण  ओ.पी.सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर  सुरेश कुमार तथा लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा.)  राजीव कुमार समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य कुल 04 बड़े एवं 24 छोटे पुल तथा 02 आर.यू.बी. बनाये गये हैं। इस खंड पर गोंडा कचहरी, मैजापुर एवं करनैलगंज क्रासिंग तथा कठोला एवं कस्तूरी हाल्ट स्टेशन हैं, जिनके लिये अलग से नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।


निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के मानक के अनुरूप सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का संरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया तथा स्टेशन मास्टर से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी ।

इसके पश््चात रेल संरक्षा आयुक्त महोदय अन्य अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से करनैलगंज-गोण्डा कचहरी रेल खण्ड के मध्य बनी तीसरी नई लाइन के संरक्षा निरीक्षण हेतु रवाना हुए। इस दौरान श्री सक्सेना ने स्टेशनों के मध्य स्टेशन यार्ड पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग, समपार संख्या – 282, एल डब्लू आर संख्या – 7, एसईजे संख्या – 14, समपार संख्या – 280, मेजर ब्रिज संख्या- 377 एवं 378, समपार सं0- 279, 276 स्पेशल तथा एलएचएस संख्या 369ए का संरक्षा निरीक्षण किया तथा कार्य प्रणाली के अनुरुप सभी गेट मैनो की कार्यशीलता एवं संरक्षा सजगता को परखा।

तदुपरांत मैजापुर रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर रेल संरक्षा आयुक्त ने मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन व नई रेलवे लाइन का व्यापक निरीक्षण किया तथा समपार संख्या 271स्पेशल का निरीक्षण और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा ।
गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन के खुल जाने से लाइन क्षमता में सुधार होने से इस खंड पर जन आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा। गोंडा से बुढ़वल तक तीसरी लाइन बन जाने से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आयेगी तथा लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी तथा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। विद्युतीकरण सहित इस तीसरी रेल लाइन का निर्माण होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के अंतिम चरण में दिनांक 04 जुलाई 2024 को मैजापुर-गोण्डा कचहरी के मध्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा तथा गोण्डा कचहरी – करनैलगंज के मध्य स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।


इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।।, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सा0), एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button