संजय सिंह बतायें कि उन्होने अपनी सांसद निधि से गत 6 साल में दिल्ली में क्या विकास कार्य करवाये हैं : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि सांसद संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी नेताओं की राजनीतिक हताशा दिनोंदिन बढ़ती जा रही।
“आप” के सांसद हों, दिल्ली सरकार के मंत्री हों या फिर विधायक एवं पार्षद उन्हे जनहित कार्यो की नही केवल भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की चिंता लगी रहती है।
सचदेवा ने कहा है कि यदि अरविंद केजरीवाल एवं जेल में बंद “आप” के अन्य नेता निर्दोष हैं तो उन्हे किसी भी नियमित न्यायालय से जमानत नही मिलती ?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी है और अभी जो मामले सामने आये हैं वह तो ट्रेलर हैं अभी जब दिल्ली जल बोर्ड एवं जासूसी कांड की जांच शुरू होगी तो पूरी काली फिल्म सामने आयेगी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने सांसद संजय सिंह दिल्ली वालों को जवाब दें की वह 6 साल से दिल्ली से सांसद हैं, रात दिन ब्यानबाज़ी करते हैं पर 28 जून को जब दिल्ली पर संकट की बारिश हुई तो वह कहाँ लापता थे ? साथ ही संजय सिंह बतायें की उन्होने अपनी सांसद निधि से गत 6 साल में दिल्ली में क्या विकास कार्य कराये हैं।



