उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भामाशाह हमारी चेतना के आधार स्तम्भ

सुल्तानपुर : संस्कृति,सूचना विभाग एवं राज्यकर विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भामाशाह जयंती “व्यापारी कल्याण दिवस” के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सुल्तानपुर को उनकी व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय,क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह,जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोठिया,वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीष मिश्रा,जिला महामंत्री मनीष साहू ने जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक से स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्राप्त किया।

इस अवसर पर संगठन के जिला कार्यालय पर भामाशाह जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई व्यापारी बन्धुओ को व्यावसायिक सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वनाथ कसौधन,सरदार बलदेव सिंह,शंकर लाल कैलाशी,संदीप श्रीवास्तव एवं जीएसटी सलाहकार कुलदीप श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिमांशु मालवीय ने कहा कि हमारा संगठन कई वर्षों से व्यापारी कल्याण दिवस की मांग करता आ रहा था जिसपे वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया,जिसके लिए हमारा संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी को धन्यवाद ज्ञापित करता है।

भामाशाह जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए अमर बहादुर सिंह ने कहा भामाशाह ने राष्ट्र की स्वायत्तता के लिए अपनी सम्पूर्ण संपत्ति को दान कर राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।
जिस कारण महाराणा प्रताप ने मुगलो से युद्ध मे मेवाड़ को स्वतंत्र कराया।
जिला अध्यक्ष विजय प्रधान जी ने कहा जब भी राष्ट्र पर संकट आया भामाशाह के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए व्यापारी समाज ने तन मन धन से समाज और सरकार का सहयोग किया पर अभी तक व्यापारी समाज को वो सम्मान नही मिल पाया था,मौजूदा सरकार ने व्यापारियों के सम्मान को ध्यान में रखकर जो शुरुआत की है वो सराहनीय है और उसके लिए प्रदेश सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।


जिला महामंत्री मनीष साहू ने कहा कि भामाशाह समस्त व्यापारी समाज की चेतना के आधार स्तम्भ है,भामाशाह व्यापारी के साथ एक कुशल योद्धा भी थे और महाराणा प्रताप के महामंत्री की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करते थे।
व्यापारी समाज को भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
बैठक में राकेश अग्रहरि,चंद्रदेव मिश्रा, विनय सिंह,दीपक जायसवाल, अंकित अग्रहरि,आकाश जायसवाल अक्कू,अवधेश पांडेय,अरविंद पांडेय,आशुतोष झा लकी,आकाश त्रिपाठी,रोहित चौरसिया सहित कई व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button