उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘शोटाइम’ में नजर आयेगा रघु खन्‍ना का अनदेखा अवतार!

डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर 12 जुलाई 2024 से सारे एपिसोड्स देखने का आनंद उठाएंगे दर्शक 

मुंबई : असली कहानी तो पूरी पिक्‍चर देखने के बाद ही पता चलती है! लाइट्स, कैमरा और इसके शोटाइम के साथ निर्माताओं के बीच की लड़ाइयों, खुद की वास्‍तविकताओं की पहचान, शक्तिशाली महिलाओं और रघु खन्‍ना के पुर्नउत्‍थान को देखने के लिये तैयार हो जाइये। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार और धर्मेटिक एन्‍टरटेनमेंट अपने दर्शकों के लिये लेकर आये हैं – शोटाइम के नये एपिसोड्स। यह विरासत और महत्‍वकांक्षाओं की कहानी है। शोटाइम” दर्शकों को रघु खन्ना की यात्रा की एक झलक देता है, जो उसकी व्‍यक्तिगत कमजोरियों, टूटे हुए रिश्तों को सुधारने के प्रयास, और अपने खोए हुए अधिकारों को फिर से पाने की कोशिशों से भरी हुई है। सुमित रॉय व शो रनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित इस शो में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ ही विजय राज़ व विशाल वशिष्ठ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। “शोटाइम” के सभी एपिसोड्स 12 जुलाई से विशेष रूप से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे।

करण जौहर, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्‍टर, धर्मेटिक एन्‍टरटेनमेंट ने कहा, ‘‘शोटाइम’ की मेरे दिल में एक खास जगह है। यह किरदारों की असली जिंदगी, उनकी व्‍यक्तिगत कमजोरियों और आंतरिक संघर्षों को दिखाती है, जिसकी सामना ‘शोबिज़’ की दुनिया में हर किसी को करना पड़ता है। रघु के पुर्नउत्‍थान से लेकर मौनी रॉय और महिमा मकवाना के दमदार परफॉर्मेंस तक, ‘शोटाइम’ एक दमदार कहानी बयां करेगा और दर्शकों की बेताबी को और बढ़ाएगा। हमें डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार से बेहतर पार्टनर नहीं मिल सकता था और हम इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए बहुत उत्‍सुक हैं।’’
अपूर्वा मेहता, सीईओ, धर्मेटिक एन्‍टरटेनमेंट ने कहा, ‘‘शोटाइम’ एक अनूठी सीरीज है। यह बॉलीवुड की दुनिया को दिखाती है और इसकी वास्‍तविकताओं को प्रस्‍तुत करती है, जिसमें निर्माताओं के बीच की लड़ाईयां और संघर्ष सबसे ऊपर है। धर्मेटिक और डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार की साझेदारी सफल रही है और यह ‘शोटाइम’ के साथ और भी मजबूत हुई है। हमें उम्‍मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आयेगा।’’

सोमेन मिश्रा, हेड ऑफ कंटेंट (फिक्‍शन), धर्मेटिक एन्‍टरटेनमेंट ने कहा, ‘‘शोटाइम’ के नये एपिसोड्स में रघु खन्‍ना को एक बिल्‍कुल नये अवतार में दर्शकों को दिखाने के लिये हम बेहद उत्‍साहित हैं। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार के साथ हमारा सहयोग शानदार रहा है और हम एकसाथ मिलकर इसी तरह की एक कहानी प्रस्‍तुत करना चाहते थे। ड्रामा, मनोरंजन और सस्‍पेंस से भरे कुछ ट्विस्‍ट के साथ, हम इस कहानी पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button